कुरुद ,भखारा और भाठागांव में मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ ने की पुष्टि
कुरुद ,भखारा और भाठागांव में मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ ने की पुष्टि राहुल कुमार बिरेतरा। नगर पंचायत कुरुद में भी कोरोना का खाता खुल गया है। यहां आंध्रप्रदेश से आए एक कर्मचारी पाजिटिव मिला है। वहीं भाठागांव का वृद्ध भी एम्स में संक्रमित पाया गया। दोनों की रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक कार्यवाही के कालोनी एवं गांव पहुंच चुके हैं। बीएमओ डॉ यूएस नवरत्न से मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद के प्रियंका कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पहले आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम से यहां आया है। जो खुद ही होम आसोलेट हो गया है। जिन्होंने सिविल अस्पताल पहुंच जांच कराया, जिसमें रिपोर्ट पाजेटिव आई है। इसी तरह भाठागॉव के एक 68 वर्षीय वृद्ध शुगर आदि का इलाज कराने चार दिन पहले एम्स गया था। जहाँ उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें पॉजिटव मिला है। दोनों ही संक्रमित अभी घर पर ही है। वहीं नगर पंचायत भखारा में भी कोरोना का खाता खुल गया। यहां एक कांग्रेसी नेता के परिवार से 3 तथा उसके घर में 2 काम करने वाली बाई पाजेटिव मिली है। बताया गया ह...