कुरुद ,भखारा और भाठागांव में मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ ने की पुष्टि
कुरुद ,भखारा और भाठागांव में मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, बीएमओ ने की पुष्टि
राहुल कुमार बिरेतरा। नगर पंचायत कुरुद में भी कोरोना का खाता खुल गया है। यहां आंध्रप्रदेश से आए एक कर्मचारी पाजिटिव मिला है। वहीं भाठागांव का वृद्ध भी एम्स में संक्रमित पाया गया। दोनों की रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक कार्यवाही के कालोनी एवं गांव पहुंच चुके हैं।
बीएमओ डॉ यूएस नवरत्न से मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद के प्रियंका कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पहले आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम से यहां आया है। जो खुद ही होम आसोलेट हो गया है। जिन्होंने सिविल अस्पताल पहुंच जांच कराया, जिसमें रिपोर्ट पाजेटिव आई है। इसी तरह भाठागॉव के एक 68 वर्षीय वृद्ध शुगर आदि का इलाज कराने चार दिन पहले एम्स गया था। जहाँ उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें पॉजिटव मिला है। दोनों ही संक्रमित अभी घर पर ही है। वहीं नगर पंचायत भखारा में भी कोरोना का खाता खुल गया।
यहां एक कांग्रेसी नेता के परिवार से 3 तथा उसके घर में 2 काम करने वाली बाई पाजेटिव मिली है। बताया गया है कि 21 एवं 8 साल की बेटी तथा 45 वर्षीय पत्नी पाजिटिव मिली। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय बेटी मुम्बई में पढ़ाई करती है। जो रायपुर में आकर कुछ दिनों रुकी थी और 8 वर्षीय बेटी धमतरी में पढ़ती है। कुछ दिन पहले दोनों भखारा आई है, जो बुखार आने पर यहां एंटीजेन से टेस्ट कराए, जिसमे संक्रमित पाए गए है। उसी प्रकार उक्त घर में काम करने वाली 2 महिलाए भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जिसके बाद पूरे परिवार की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ डॉक्टर यूएस नवरत्न ने पुष्टि करते हुए कहा कि कुरूद तथा भखारा में सात मामले प्रकाश में आए हैं, जिसमें एक भाठागांव का वृद्ध भी शामिल है। नगर पंचायत भखारा में एक ही परिवार के तीन तथा उसी परिवार में काम करने वाली 2 महिला भी पॉजिटिव पाई गई है, वहीं कुरूद के प्रियंका कॉलोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग में काम करने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर भी कोरोना पॉजिटिव तथा भखारा में कोरोना पॉजिटिव आए महिलाओं के पूरे परिवार के स्वास्थ्य जांच की जा रही है और सभी पॉजिटिव संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल धमतरी में रिफर किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें