Bigg Boss 14 new promo: Salman Khan ने जारी किया प्रोमो, बिग बॉस बोले- पलटेगा 2020 का सीन Updated: | Wed, 19 Aug 2020 02:38 PM (IST) Subscribe to Latest News
Bigg Boss 14 new promo: Salman Khan ने जारी किया प्रोमो, बिग बॉस बोले- पलटेगा 2020 का सीन
Updated: | Wed, 19 Aug 2020 02:38 PM (IST)Bigg Boss 14 new promo: रियल्टी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण की तैयारी चल रही हैं। रविवार को Bigg Boss 14 के निर्माताओं ने नया टीजर जारी कर दिया। इसमें होस्ट सलमान खान कह रहे हैं कि मनोरंजन पर 2020 ने उठाया परेशान, देंगे उत्तर, मनाते हुए जश्न। अब सीन पलटेगा, क्योंकि बिग बॉस देंगे 2020 को जवाब। यह टीचर खाली सिनेमा हॉल में फिल्माया गया है। कलर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह वीडियो जारी किया गया है। Bigg Boss 14 का यह दूसरा टीजर है। पहले वीडियो में सलमान खान खेती-बाड़ी करते नजर आए थे।
पहले टीजर में सलमान खान ने कहा था कि लॉकडाउन ने हर किसी जिंदगी में एक स्पीड ब्रेकर का काम किया है। यही कारण है कि वे चावल की खेती कर रहे हैं और हल चला रहे हैं। इसके बाद वे क्लीन शेव नजर आते हैं और कैमरे की तरफ देखते हुए कहते हैं, पर अब सीन पलटेगा।
Bigg Boss 14 date: कब शुरू होगा बिग बॉस 14
Bigg Boss के नए सीजन की शुरुआथ सितंबर से होगी। इसके पहले खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण होगा। Bigg Boss 2020 के बारे में अब मिली जानकारी के अनुसार, इस बार करण कुंदर, निया शर्मा, विवियन डिसेना, सुरभि ज्योति, जैस्मीन भसीन, ईश्क में मरजावा एक्ट्रेस अलिशा पंवार, इश्कबाज़ की एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव के अलावा शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को प्रतिभागी के रूप में शामिल किया जा सकता है।
Bigg Boss 13 रहा खासा लोकप्रिय
बिग बॉस का पिछला सीजन दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह तय समय से लंबा चला था। आखिरी में सिद्धार्थ शुक्ला Bigg Boss 13 के विजेता बने थे। देवोलिना, रश्मि देसाई, असीम रियाज जैसे घरवालों ने इस सीजन को खूब लोकप्रिय बनाया था। इस को मिली शानदार सफलता की वजह से मेकर्स नए सीजन को लेकर उत्साहित हैं और इंतजार हो रहा है कि कब से इसका प्रसारण शुरू होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें